पाकिस्तान की नापाक हरकत, 36 भारतीय मछुआरों को किया अगवा


राजकोट (गुजरात)। पाकिस्तान ने एक बार फिर 36 भारतीय मछुआरों को अगवा कर लिया है। इन मछुआरों के साथ-साथ 6 नावों को भी पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा से अपने कब्जे में ले लिया है।
अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के करीब से किया गिरफ्तार
पाकिस्तान मरीन सेक्युरिटी एजेंसी (पीएमएसए) ने 36 मछुआरों को 6 नावों के साथ अपने कब्जे में ले लिया है। पाकिस्तान ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा से पकड़ लिया।
पोरबंदर मछुआरा समिति के अध्यक्ष भरत मोदी ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान द्वारा पकड़ी गई सभी नाव पोरबंदर के पते रजिस्टर्ड हैं।
भरत मोदी ने बताया कि पकड़े गए मछुआरे कहां के रहने वाले इस पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
8 सितंबर को भी 6 मछुआरों को किया था अगवा
16 अगस्त को मछली पकड़ने के सत्र की शुरूआत के बाद ये दूसरा मौका है जब पाकिस्तान ने गुजराती मछुआरों को गिरफ्तार किया है।
इससे पहले 8 सितंबर को भी 6 मछुआओं और एक नाव को पाकिस्तान ने पकड़ लिया था। उस समय पकड़े गए मछुआरे जूनागढ़ जिले के मंगरोल कस्बे के रहने वाले थे।
जनवरी 2016 से अबतक करीब 255 मछुआरों को पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के करीब से पकड़ा है। इन मछुआरों में अधिकतर गुजरात के तटीय इलाकों के रहने वाले बताए जा रहे हैं। उनमें सौराष्ट्र अहम है।
Source: hindi.oneindia.com

Post a Comment

0 Comments