हैरानी होगी आपको जानकर कि इन एक्टर-एक्ट्रेसेस ने कभी नहीं किया ये काम !


पिता की राह पर चलते हुए अभिषेक बच्चन भी TEETOTALER हैं। हाल ही में एक अल्कोहल ब्रान्ड उन्हें 10 करोड़ का अमाउंट देकर ब्रान्ड एम्बेसडर बनाना चाहता था। लेकिन अभिषेक ने ऑफर यह कहते हुए ठुकरा दिया कि जब वे शराब पीते नहीं है तो एन्डोर्स कैसे कर सकते हैं।

अक्षय की पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा लोग नहीं जानते। वे उन सेलेब्स में से एक हैं जो जल्दी उठते हैं और टाइम पर सोते हैं। वे स्ट्रिक्ट रूटीन फॉलो करते हैं। वे पार्टी एनिमल नहीं और अल्कोहल से दूर रहते हैं।


अमिताभ बच्चन ने अपने फिल्मी करियर में कई बार शराबी का किरदार निभाया है। 'शराबी', 'सत्ते पे सत्ता', 'मुकद्दर का सिकंदर', 'अमर अकबर एंथनी' में उन्होंने कमाल के पियक्कड़ की एक्टिंग की है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि अमिताभ ने ये सारे सीन बिना शराब पिए ही किए हैं।

बॉलीवुड की बोंग ब्यूटी बिपाशा बसु भी शराब से दूर रहती हैं। फिटनेस और हेल्थ इश्यूज की वजह से वह इन चीजों से दूर हैं। बिपाशा फिटनेस से जुड़ी कई DVD'S रिलीज कर चुकी हैं।

फिल्म 'कॉकटेल' के गाने मैं शराबी... में पी कर टल्ली नजर आईं दीपिका पादुकोण भी शराब को कभी हाथ नहीं लगाती हैं। बॉलीवुड की ये स्लिम एंड ट्रिम ब्यूटी फिटनेस और हेल्थ को काफी इम्पॉर्टेंस देती हैं।

बी-टाउन के ये हैंडसम हैंक किंग साइज लाइफ जीना पसंद करते हैं। फिटनेस फ्रीक होने की वजह से वे शराब और सिगरेट जैसी चीजों को कभी हाथ नहीं लगाते हैं।

FAT से FAB हुईं बॉलीवुड की बबली गर्ल परिणीति चोपड़ा कभी अल्कोहल को हाथ नहीं लगाती।

FAT टू FAB हुईं सोनाक्षी सिन्हा भी अल्कोहल से दूर रहती हैं। इंडस्ट्री में आने से पहले उन्होंने लगभग 30 किलो वजन कम किया था। अपनी हेल्थ और लुक्स को बरकरार रखने के लिए वे शराब को हाथ भी नहीं लगाती हैं।

फिट एंड हैंडसम एक्टर सोनू सूद प्योर वेजिटेरियन और नॉन-अल्कोहॉलिक हैं। सोनू यह जानते हैं कि शराब की लत से उनका करियर और हेल्थ दोनों खराब हो सकती है, इससे वे इस लत से दूर रहना पसंद करते हैं।

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' फेम सिद्धार्थ मल्होत्रा बॉलीवुड के फिटनेस फ्रीक्स स्टार्स में से एक हैं। हेल्थ इश्यूज की वजह से वे अल्कोहल नहीं पीते।

Post a Comment

0 Comments